Raigarh News: माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली रायगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन बुधवार को लौटेगी रायगढ़.. होगा जोरदार स्वागत… विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फहराया था तिरंगा

0
46

रायगढ़ टॉप न्यूज 22 मई। रायगढ़ की बेटी की पर्वतारोही याशी जैन ने नया कीर्तीमान स्थापित किया है। याशी ने माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है। याशी जैन ने विगत दिनों विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। जिसके 26 घंटे के भीतर ही गुरुवार को याशी ने माउंट लोत्से पर फतेह की। लोत्से विश्व की सबसे ऊंची चोटी है, इसकी ऊंचाई 8 हजार 516 मीटर है। पर्वतारोही याशी जैन अब बुधवार को रायगढ़ अपने घर लौट रही है। याशी जैन बुधवार लगभग शाम 5 बजे रायगढ पहुंच रही है । ऐसे में याशी जैन की जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है।

माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनका अभियान एक अप्रैल से शुरू हुआ था। उनका यह अभियान 45 दिनों तक चला। आखिरकार उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया। 15 सदस्यीय टीम में वे छत्तीसगढ़ से एकमात्र पर्वतारोही थी।











याशी जैन छत्तीसगढ़ की पहली बिटियां है जिन्होंने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराया है। याशी जैन ने 14 फरवरी 2023 दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर माउंट अकंकागुआ 6961 मीटर पर फतह किया। दो अक्टूबर 2022 को माउंट किलिमंजारो 5896 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। माउंट एवरेस्ट के दौरान अभियान 2021 मे कैंप 8000 मीटर तक पहुंची। जनवरी 2021 में लोबुचे ईस्ट पीक 6119 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। जनवरी 2020 में आईलैंड पीक नेपाल 6189 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 2019 में माउंट एल्ब्रस 5642 मीटर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, साल 2018 में हिमालयी क्षेत्र में 6116 मीटर ऊंची माऊंट जोगिन 3 चोटी पर चढ़ाई कर सफलता हासिल कर चुकी है। साहस भरे कारनामों के चलते उन्हे राज्यपाल द्वारा वीरांगना पुरस्कार, शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, तान्या पुरस्कार समेत कई बड़े पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here