रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम में आज वित्त वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट महापौर जीवर्धन चैहान ने विशेष सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत किया। यह बजट लगभग 862 करोड़ का है। जिसमें शहर के विकास कार्यो को गति देने की बात कही जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर कांगे्रस पार्षदों ने इसे घाटे का बजट बताते हुए शहर विकास के कई मुद्दों को शामिल नही करने का आरोप लगाया है। वहीं कांगे्रस के आरोपों का खंडन करते हुए शहर सरकार ने इसे सवा 20 करोड़ लाभ का बजट बताया है।





रायगढ़ नगर निगम के पहले साधारण सम्मेलन में आज चालू वित्त वर्ष का बजट प्रस्तुत करने से पहले नगर निगम सभापति से महापौर जीवर्धन चैहान ने बजट पेश करने की अनुमति मांगा। इसके बाद उन्होंने सभापति समेत बजट सत्र में उपस्थित सभी सदस्यों, पार्षद व निगम के अधिकाकरी कर्मचारियों का अभिवादन करते कहा कि मुझे आप सभी के समक्ष वित्त वर्ष 2025-2026 का वार्षिक बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट के प्रावधानों को लेकर बताया गया कि वर्ष 2024-25 के लिए राजस्व आय 80 करोड़ 42 लाख, राजस्व व्यय राशि- 74 करोड़ 76 लाख 10 हजार एवं पूंजीगत आय 374 करोड़ 31 लाख, पूंजीगत व्यय- 364 करोड़ 77 लाख 14 हजार, इस प्रकार कुल आय- 454 करोड़ 73 लाख एवं कुल व्यय- 439 करोड़ 53 लाख 24 हजार प्रावधानित किया गया है, जिसे संशोधित कर राजस्व आय-8 करोड़ 67 लाख, राजस्व व्यय-73 करोड़ 31 लाख 61 हजार एवं पूंजीगत आय-280 रोड़ 51 लाख, पूंजीगत व्यय- 273 करोड़ 08 लाख 84 हजार इस प्रकार कुल आय-9 करोड़ 18 लाख एवं कुल व्यय-346 करोड़ 40 लाख 45 हजार प्रावधानित किया रहा है।
ऐसे में 2025-26 का बजट अनुमान इस तरह होगा। जिसमें राजस्व आय 89 करोड़ 34 लाख 11, राजस्व व्यय 80 करोड़ 09 लाख 04 हजार एवं पूंजीगत आय 772 करोड़ 75, पूंजीगत व्यय 761 करोड़ 76 लाख 03 हजार, इस प्रकार कुल आय 862 करोड़ 9 लाख 11 हजार व कुल व्यय 841 करोड़ 85 लाख 07 हजार प्रावधानित किया गया। इस प्रकार कुल 20 करोड़ 24 लाख 04 हजार के बचत का बजट पेश किया गया।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सभापति व पार्षद जयंत ठेठवार ने कहा कि ट्रैफिक समस्या को देखते हुए केलो नदी में रप्टा पुल को डेवलप करना चाहिए। ताकि चांदनी चैक क्षेत्र का यातायात दबाव कम हो सके और शहरवासी चांदनी चैक से सीधे चक्रधर नगर वाले क्षेत्र में आसानी से पहुंच सके। इससे दोनों ओर की मरीन ड्राईव भी व्यवस्थित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में प्रदूषण के मुद्दे को भी नहीं रखा गया है। जबकि प्रदूषण कहां से आ रहा है और कितना आ रहा है, सभी जानते हैं। घर में बड़ी, पापड़ नहीं बना सकते, नदी पूरी तरह प्रदुषित हो गई है। नदी में चेक डेम बनाना चाहिए। उन्होंने इसे शहरवासियों के लिये घाटे का बजट बताया।
भाजपा के पार्षद हरि सराफ ने कहा कि हमारे ही बजट में हमारी ही सरकार में बोलना पड़ रहा है कि निगम चुनाव के दौरान जो घोषणाएं की गई थी, वह बजट में नहीं है। उसे शामिल करना था। साथ ही उन्होंने कहा कि डाॅग हाउस पिछले बजट में 20 लाख का था, लेकिन इस बार प्रस्ताव में नहीं है। ऐसे में डाॅग हाउस की कल्पना कैसे होगी। एनजीओ से बधियाकरण कैसे कराया जाएगा। इसकी जानकारी नही दी गई। इस पर सभापति ने कहा कि दिए गए सुझाव पर विचार किया जाएगा।
कांग्रेस पार्षद सलीम नियारिया ने कहा कि पुराने संपत्ति में 10 परसेंट की छुट दिया जाए। युजर चार्ज में युक्तियुक्त करण किया जाए। महाविद्यालय के लिए वाईफाई जोन का प्रावधान नहीं है। एक मुश्त संपत्ति निपटान पर भी कोई बजट नहीं है। संपत्ति के साथ जलकर 25 परसेंट है उस पर छुट दिया जाए। उन्होंने कहा कि बजट में आमजनों के लिए कुछ भी नहीं है और यह घाटे का बजट है। उन्होंने अपने सुझाव में कहा कि शहर को चार भागो में बांटा जाए। शहर के बाहर मटन मार्केट हो तो कि वहां से निकलने वाले अवशेषों का निराकरण हो सके। फूड जोन की मांग की गई और उन्होंने कहा कि अब नए रायगढ़ के निर्माण के लिए सोचना चाहिए। स्मार्ट बाजार, बड़े माॅल को शहर के भीतर अनुमति अब नहीं देना चाहिए।
कांग्रेसी पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू ने कहा कि शहर के विकास में कांग्रेस के पार्षद भी सहभागिता देंगे और शहर में सियान सदन, डाॅग हाउस की आवश्यक्ता है उसे इस बार बजट में प्रावधान में नहीं रखा गया है। पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू ने आयुक्त को 20 बिंदुओं का एक आवेदन भी दिया है और उन मांगो को बजट सत्र 2025-26 में विकास कार्यों को सम्मलित करने की मांग की है।
इस दौरान निगम आयुक्त ब्रिजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि डाॅग हाउस के लिए कार्य योजना, टेंडर, प्रस्ताव अस्थायी रूप से व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। डीडी वैडनरी से सुझाव मांगा गया है। वहीं पार्षद सलीम नियारिया ने बताया कि इंदौर में डाॅग हाउस बना हुआ है और हमारे सरकार के समय पूर्व मंे मौके का जायजा लिया गया। उसी तरह यहां से टीम भेजकर उस माॅडल को देखकर लागू करना चाहिए।
सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि आज का यह बजट शहर विकास के लिए शहर की जनता के लिए एक व्यवस्थित बजट है। जिससे निश्चित ही शहर के विकास के लिए कारगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारे वित्तमंत्री द्वारा लाए गए बजट से शहर विकास के कई बड़े कार्य हो रहे हैं और निश्चित ही हम विकास कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में टैªफिक व्यवस्थित होगा। शहर का विकास होगा। जिसके लिए शहर सरकार और महापौर, एमआईसी सदस्यगण निश्चित ही शहर के विकास में तत्पर है।
महापौर जीवर्धन चैहान ने कहा कि आज बजट जनता के हित में रखा गया है। टैक्स में वृद्धि नहीं किया गया है। शहर को साफ-सुंदर रखने का प्रस्ताव बजट में रखा गया है। ऑक्सीजोन, काॅम्पलेक्स, पचधारी डेम व पहाड़ मंदिर का सौंदर्यीकरण व जनता के विचार को देखते हुए रायगढ़ विधायक के विकास की राजनिति पूरे बजट में नजर आएगी। उन्होंने इस बजट को सभी शहरवासियों के लिये उपयोगी और लाभ का बजट बताया।
