Raigarh News: नवरात्रि पर खरसिया शिवसेना इकाई ने निकाली 150 मीटर विशाल भव्य चुनरी यात्रा

0
20
रायगढ टॉप न्यूज 29 मार्च 2023। शिवसेना इकाई द्वारा चैत्र नवरात्रि की षष्टमी में आज मातारानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। कर बाजा के साथ मातारानी के जसगीत के साथ श्रद्धालु झूमते गाते हुए 150 मीटर चुनरी हमालपारा से लेकर मनोकामना चुनरी यात्रा की शुरुवात की गई। मार्ग में कई भक्त चुनरी चढ़ाते गये और चुनरी लम्बी होती गयी। गायत्री माता मन्दिर में विशाल चुनरी चढ़ा कर पूजा अर्चना की गई।
खरसिया शिवसेना इकाई द्वारा चैत नवरात्रि की षष्टमी पर मनोकामना चुनरीयात्रा शिवसेना खरसिया इकाई द्वारा निकाली गयी। सोमवार को षष्टमी के शुभवसकर पर विशाल भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा बस्ती चैक ,काली माता मंदिर पुत्री शाला रोड ,स्टेशन चैक ,सुभाष चैक,अग्रेसन चैक से होते हुए गायत्री माता मंदिर पंहुची जहां विशाल चुनरी माता को अर्पण की गई और पूजा अर्चना कर सभी की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई। शिव सेना द्वारा 150 मीटर लम्बी चुनरी लेकर चुनरी यात्रा की शुरुवात की गई तथा मार्ग में श्रद्धालुओ द्वारा चढ़ाई गयी चुनरी मुख्य चुनरी से जोड़ा जाता रहा जिससे विशाल चुनरी गायत्री माता में चढ़ाई गयी।चुनरी यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पुरानी बस्ती चैक के नवयुवक के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया।
शिव सेना द्वारा निकाली गई चुनरी यात्रा में जिला सह सचिव यशवंत निषाद पिंटू यादव खरसिया विधानसभा अध्यक्ष रोहित मरावी विधानसभा उपाध्यक्ष ,कमलेश साहू विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल मरावी महासचिव मीडिया प्रभारी अमित बघेल ,यादु साहू ब्लॉक सचिव, दीपक निषाद ब्लॉक सह सचिव, नगर अध्यक्ष प्रशांत दीवान ,लीलाधर यादव नगर उपाध्यक्ष, भूपेंद्र पटेल देवेश पटेल, नरेंद बरेठ युवा नेता, सुनील, भजन निषाद प्रकाश निषाद, गप्पू राठौर ,अरुण सारथी, कृष्णा यादव ,छोटे साहू ,श्रावण यादव दीपक पटेल त्रिलोक बघेल विकास डनसेना ओमप्रकाश सारथी आदि शिवसेना के कार्यकर्ता व भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।














LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here