Raigarh News कौशल महोत्सव 2023 : राष्ट्रीय स्पर्धा में यामी वैष्णव ने कत्थक से बांधा समां…सब जूनियर ग्रुप में बनाया अव्वल स्थान

0
23

रायगढ़ टॉप न्यूज 31 जुलाई 2023। राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का आयोजन गत दिनों राजधानी रायपुर मे रखा गया था। इस आयोजन मे अलग अलग राज्यो से अलग अलग विधाओ में गायन वादन एवं कत्थक नृत्य मे स्पर्धा रखी गई थी जिसमे कला से जुड़े आयामों एवं कला मे समर्पित छात्र छात्रों को एक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति एवं प्रतिभा को बिखेरने का अवसर कौशल महोत्सव द्वारा प्राप्त हुआ।
इस अयोजन मे सारंगढ़ क्षेत्र की पांच वर्षीय बेटी यामी वैष्णव ने कत्थक नृत्य मे सुंदरता और बारीकियों के साथ शास्त्रीय कत्थक नृत्य को हजारों दर्शकों के सामने प्रस्तुति कर साथ ही दर्शकों का मन मोहते हुवे एवं अपने पिता रूद्र वैष्णव माता प्रीति वैष्णव का नाम रोशन करते हुवे इस कौशल महोत्सव 2023 राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगीता, कत्थक नृत्य सब जूनियर मे प्रथम स्थान प्राप्त किया! लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के सचिव अनुराग मित्तल ने यामी वैष्णव और उनके अभिभावक को बधाई एवं शुभकामनाये देते हुवे कहा यामी इसी तरह कत्थक नृत्य के क्षेत्र मे आगे प्रगतिशील एवं ऊंचाइयों को छूते हुए अपने माता पिता का नाम हमेशा रोशन करती रहे।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here