Raigarh News: जे एस पी फाउंडेशन ने किया हॉकी खिलाडियों का सम्मान

0
22

रायगढ़ टॉप न्यूज 21 अप्रैल। भारतीय राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति उदीयमान खेल प्रतिभाओं का बढ़ता रुझान एक बार फिर भारत को अंतर्राष्ट्रीय जगत में शिखर तक ले जाएगा। जे एस पी फाउंडेशन निरंतर नवोदित हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इस क्रम में सी बी एस ई स्कूलों की राष्ट्रीय स्पर्धा में 07 राज्यों के लगभग 300 छात्र छात्राओं के रोमांचक मुकाबले में ओ पी जिन्दल विद्यालय की हॉकी टीम द्वारा गोल्ड मैडल पर कब्ज़ा जमाते हुए जीत का परचम लहराने पर सभी खिलाडियों को खेल सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।

ओ पी जिन्दल आडिटोरियम में आयोजित 19 वर्षीय वर्ग के हॉकी खिलाडी छात्र व छात्राओं को मिली चमकीली उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए जे एस पी के एक्ज्युकेटिव डाइरेक्टर सब्यसाची बन्दोपाध्याय ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अगर हौसला और जूनून है तो सिमित संसाधन या अभाव सफलता के आड़े नहीं आता। उन्होंने कहा की सफलता एक सफर है जिसमें अंतिम पड़ाव नहीं होता है बल्कि इसे सतत जारी रखना चाहिए और जिस प्रकार हॉकी खेल में गोल का महत्व होता है उसी प्रकार जीवन में भी हमें गोल अथवा लक्ष्य को तय करने चाहिए। कार्यक्रम में ओ पी जिन्दल विद्यालय के प्राचार्य आर के त्रिवेदी ने उनके विद्यालय को मिली इस उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा की आज कई विद्यार्थी खेल को अपना प्रोफेशन बना रहे हैं और देश के प्रतिष्ठित खेल संस्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित कर रायगढ़ जिले के साथ साथ पुरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।











इस दौरान उन्होंने विद्यालय को मिली इस सफलता के लिए हॉकी टीम के कोच जितेंद्र सिंह मेवाणा को विशेष रूप से बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित जे एस पी के एक्ज्युकेटिव वाइस प्रेसीडेंट संजीव चौहान ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा की हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और इसके बावजूद खेल प्रतिभाओं में इस खेल के प्रति रुझान कम था ,पर आज हमारे नवोदित खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिली जीत ने साबित कर दिया की हॉकी खेल से शिखर पर स्थान बनाया जा सकता है । उन्होंने सभी विजयी खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सी एस आर के उपमहाप्रबंधक सिसिर तरफ़दार उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है की दिनांक 12 से 16 जनवरी के मध्य सी बी एस ई स्कूलों की राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन ओ पी जिन्दल विद्यालय के मैदान में संपन्न हुआ था। जिसमें उत्तर प्रदेश ,केरल ,उत्तराखंड राजस्थान,छत्तीसगढ़ , हरियाणा ,गुजरात के लगभग 300 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस सी बी एस ई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में ओ पी जिन्दल विद्यालय की हॉकी टीम ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में विपक्षी टीम को पराजित करते हुए जीत दर्ज कराया था। फलस्वरूप विजयी हॉकी खिलाडियों के सम्मान में जे एस पी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी विजयी हॉकी खिलाडियों का सम्मान किया गया।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here