Raigarh News : शराबबंदी की जगह शराब घोटाला को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

0
26

ढिमरापुर चौक पर किया चक्काजाम…प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे
रायगढ़ टॉप न्यूज  28 मई 2023।  चुनाव पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में शराब बंदी की बात कही गई थी। इसके बावजूद शराब बंदी नही हो सकी। तो वहीं अब करोड़ो का शराब घोटाले की बात सामने आ रही है, इसके विरोध में लगातार भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां रविवार को भारतीय जनता महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से 23 सौ करोड़ के शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में ढिमरापुर चौक पर सांकेतिक रूप से चक्काजाम कर दिया। इस दौरान महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियांे और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। चुंकि ढिमरापुर चौक काफी व्यस्तम मार्ग है ऐसे में चक्काजाम के दौरान आने जाने वाले छोटे व भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। व्यवस्था सम्हालने पुलिस जवान भी काफी संख्या में मौजूद थे। चक्काजाम के दौरान प्रभारी मंजू सिंग, प्रदेश उपाध्यक्ः सुषमा खलखो, अध्यक्ष शोभा शर्मा, शीला तिवारी, मंजुलता नायक, आरती सिंह, दुर्गा डॉली देवांगन, पूनम सोलंकी, लक्ष्मी विश्वास, लक्ष्मी वैष्णव, सुशीला चैहान, बेबी ठाकुर, गोपिका गुप्ता, सुजाता बेहरा, रीना महंत् गीता महंट विजय लक्ष्मी चैहान वंदना केशरवानी मीनू सोनी सुशीला आवडे, रीता निषाद, आशिया बनो, चम्पा माली संगीता यादव पिंकी पंडा, ममता जेना, नेहा देवांगन, अंजू श्रीवास्तव, रवि भगत, उमेश अग्रवाल, आशीष ताम्रकार,पवन शर्मा,राजेश बेहरा, शकुंतला राणा, गंगोत्री मानिकपुरी, गंगोत्री साय, सरिता चैहान, प्रवीण द्विवेदी, ओमकार, अंकुर गोरख, कार्तिक साहु, सुरेश गोयल, आकाश मिश्रा, मितेश शर्मा, सतनाम, मेघा जटावर, दीपक दिनकर, सुजाता सांवरिया, सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here