Raigarh News: चक्रपथ की बढ़ेगी उंचाई, रेलवे ने दी एनओसी… कलेक्टर सिन्हा की पहल रंग लाई, बाढ में नही डूबेगी चक्रपथ की सड़क

0
21

रायगढ़ टॉप न्यूज 03 मार्च। लंबे समय से चक्रपथ की सड़क की उंचाई बढ़ाने की जद्दोजहद को आखिरकार सफलता मिल गई है और इसमें जिले के कलेक्टर तारण सिंहा की पहल रंग ला रही है। जानकारी के अनुसार अब हमेशा बाढ़ के समय पानी में डूबने वाली चक्रपथ की सड़क का यातायात ठप्प हो जाता था लेकिन जल्द ही शहर की जनता को इससे निजात मिलने वाली है।

चक्रपथ की सड़क जो शहर से कलेक्टर, न्यायालय के साथ-साथ चक्रधर नगर के बड़े इलाके को जोड़ती है उसमें बाढ़ के समय पानी कई दिनों तक लबालब भरे रहने से यातायात ठप्प हो जाता था। बाढ़ के पानी से चक्रपथ की सड़क पर यातायात ठप्प हो जाने से रेलवे फाटक में जाम लगा रहता था वहीं शनिमंदिर की तरफ निकलने वाली मरीन ड्राईव में भी टेªफिक का दबाव बढ़ जाता था। इसको लेकर पूर्व के तीन कलेक्टरों ने कई बार पहल की जिसमें चक्रपथ की उंचाई नही बढ़ सकी और इसमें सबसे अधिक अडंगा रेल विभाग द्वारा लगाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि रेल विभाग की अनापत्ति नही मिलने से सड़क की उंचाई का मामला अधर में लटक गया था। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रायगढ़ कलेक्टर का पद्भार ग्रहण करते हुए तारण सिंहा ने चक्रपथ की सड़क की उंचाई को प्राथमिकता से लिया और एक बार फिर से रेलवे से पत्र व्यवहार करते हुए इसकी उंचाई बढ़ाने के लिये सहमति देने को कहा। आना-कानी में बाद रेलवे विभाग ने कलेक्टर तारण सिंहा को हरी झंडी दे दी है और अब चक्रपथ सड़क की उंचाई बरसात से पहले बढ़ाने की पहल शुरू कर दी जाएगी।











इस पूरे मामले में जिले के कलेक्टर तारण सिंहा ने हमारे संवाददाता को बताया कि चक्रपथ की सड़क बाढ़ के पानी में डूबने के चलते यातायात प्रभावित होता ही था। साथ ही साथ कलेक्टर व न्यायालय जाने वाले लोगांे व अधिकारियों को भी परेशानी होती थी। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिये अधिकारियों को कहा था। साथ ही साथ खुद रेलवे विभाग के बड़े अधिकारियों के संपर्क में थे। उसी का नतीजा है कि रेलवे ने लंबे समय बाद बाढ़ के पानी में डूबने वाली चक्रपथ की सड़क पर उंचाई बढ़ाने के लिये अपनी अनुमति दे दी है। इस महत्वपूर्ण पहल के बाद शहरवासियों ने भी कलेक्टर तारण सिंहा को साधुवाद देते हुए कहा है कि जनहित से जुड़े इस मामले में सार्थक पहल से लोगों को काफी राहत मिलेगी।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here