Raigarh News: हरे कृष्ण सत्संग ने किया नगर संकीर्तन व मनाए रथयात्रा

0
33

रायगढ़ टॉप न्यूज 29 जून। हरे कृष्ण सत्संग केंद्र, रायगढ़ ने विगत दिवस में रथ यात्रा का आयोजन किया। जिसमें जगत के नाथ स्वामी जगन्नाथ, बलदेव प्रभु एवं सुभद्रा महारानी को हरे कृष्ण संकीर्तन करते हुए भक्तों ने नगर संकीर्तन किया। ये रथ यात्रा दुर्गा मंदिर चक्रधर नगर से शुरू हो कर नगर के विस्तृत भाग से निकाली गई। वहीं रायगढ़ नगर के सभी वर्गों के लोगों ने इसमें भाग लिया। हरे कृष्ण संकीर्तन केंद्र प्रति रविवार शाम को साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करता है। जिसमें हरी नाम संकीर्तन, आरती , भागवत गीता पर प्रवचन , भगवान कृष्ण की लीलाओं पर चर्चा इत्यादि की जाती है। तत्पचात सभी के लिए प्रसाद का आयोजन किया जाता है। हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकते है।वहीं श्रद्धालु संजय बत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए भक्तगण इस नंबर पर 9874943160/93404 35193 संपर्क कर सकते हैं।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here