Raigarh News: मीना बाजार को हरी झंडी…जिला प्रशासन ने दी सावित्री नगर में मीना बाजार लगाने की अनुमति, एसडीएम गगन शर्मा ने की पुष्टि

0
35

रायगढ़ टॉप न्यूज 02 अगस्त। शहर के सावित्री नगर में मीना बाजार लगाने को लेकर पिछले 1 माह से चला रहे खींच-तान अब समाप्त हो गई… जिला प्रशासन ने सावित्री नगर में मीना बाजार लगाने की अनुमति दे दी है। रायगढ़ एसडीएम गगन शर्मा ने रायगढ़ टॉप न्यूज से इसकी पुष्टि कर दी है।

मीना बाजार सावित्री नगर में लगेगा या नहीं ये शहर में चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन अब सावित्री नगर में मीना बाजार लगाने को लेकर हरी झंडी मिल गई है। अंततः जिला प्रशासन ने सावित्री नगर में छत्तीसगढ़ विकास मेला (डिसनी लैंड) के संचालक चंद्रकात सिन्हा को अनुमति दे दी है। मीना बाजार संचालक ने बताया कि उनका मीना बाजार अब शहर में लगने वाले सभी मीना बाजार से बढ़ा होगा साथ ही शहर वासियों को नई नई चीजें देखने को मिलेगी। संचालक ने बताया कि दुबई से मंगाया गया फिश टनल और दुबई का सुनामी झूला और अमेरिका का रेंजर झूला का आनंद रायगढ़ वासी पहली बार लेंगे इसके साथ ही साथ शहर वासियों कई नई चीजें पहली बार देखने को मिलेगी।

















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here