Raigarh News: नटवर स्कूल मैदान में भव्य खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव 2024 का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने की माँ भवानी की महाआरती

0
40

रायगढ़ – शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर तीन दिवसीय खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन शहर के नटवर स्कूल मैदान में विगत 9 अक्टूबर से किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती प्रियंका भट्ट प्रचार प्रमुख महिला समन्वयक ने बताया कि माता भवानी का यह गरबा आयोजन पुण्य श्लोका देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती पर सनातन धर्म संस्कृति के अनुसार विधि विधान से तीन दिवसीय खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

निकली अहिल्या जी की पालकी 











कार्यक्रम के पहले दिन नटवर स्कूल प्रांगण में बड़ी भव्यता के साथ शाम 6 बजे माता अहिल्या जी की पालकी का आगमन हुआ जो हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और उपस्थित हजारों लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया फिर बनाए गए भव्य पंडाल में अहिल्या देवी होल्कर की जीवंत झांकी की पूजा अर्चना कर चरण पादुका कर सभी ने नमन किया। इसके पश्चात समाज की युवतियों के लिए खेल विधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए जिला जेल महिला प्रहरी अंजू जोशी व समाज के दिव्यांग बच्चों के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहीं अध्यापिका चंचला पटेल को अहिल्या देवी होल्कर सम्मान से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सनातन धर्म संस्कृति परंपरानुसार विधि विधान से माता जगत – जननी की पूजा – अर्चना कर गरबा का शुभारंभ किया गया । जिसमें सनातनी धर्म के श्रद्धालुओं ने पारिवारिक माहौल में माता भवानी के मधुर भजन गीतों के साथ नृत्य करते हुए माता के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट किया।

आज सहस्र दीपों से महाआरती 

वहीं 10 अक्टूबर को नटवर स्कूल मैदान में यष्टी (कल्लरी) युद्ध का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात माता जगतजननी की पूजा – अर्चना कर गरबा का आयोजन हुआ। इसी तरह आज 11 अक्टूबर को नटवर स्कूल मैदान में ही शाम 6 बजे से सहस्र दीपों से महाआरती होगी। इसके पश्चात गरबा नृत्य के साथ माता जगतजननी भवानी की आराधना खुशी व श्रद्धा से होगी। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को भव्यता देने में खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव आयोजन की सभी श्रद्धालु सदस्याएं जुटीं हैं।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here