Raigarh News: जिन्दल आदर्श भारती में ‘विश्व योग दिवस’ का वृहद आयोजन

0
23

किरोड़ीमलनगर। दिनांक- 21 जून 2023 को जिन्दल आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरोड़ीमलनगर के तीनों भवन क्रमशः- विद्यार्थ, शिक्षार्थ तथा ज्ञानार्थ भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विजय कुमार अग्रवाल (चेयरमेन, आदर्श भारती शिक्षण समिति, किरोड़ीमलनगर) , विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश कुमार पाण्डेय, मैनेजर श्री प्रणय कुमार अग्रवाल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग गुरु महर्षि पंतजली को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्व्लित कर समान्य योग अभ्यास क्रम के अनुसार योगाभ्यास करके विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

श्री विजय कुमार अग्रवाल ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 21 जून वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। योग एक प्राचीन कला है जिसकी उत्तपत्ति भारत में 5000 वर्ष पूर्व हुई थी। प्राचीन समय में लोग योग और ध्यान को पूरे जीवन भर स्वस्थ व ताकतवर बने रहने के लिए किया करते थे। इसके सभी कर्म और क्रियाएँ मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रुप से पूर्ण सषक्त बनाती है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति व परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह मनुष्य और प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करता है तथा मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति प्रदान करने वाला है। योग हमारी बदलती जीवन शैली में चेतना बनकर शारीरिक व मानसिक रोगों, बाधाओं से लड़ने में मदद करता है। योग एक ऐसी सुलभ व प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।












विद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य श्री सतीश कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की चिकित्सा शोधों ने यह साबित कर दिया है कि योग शारीरिक व मानसिक रुप से मानव जाति के लिए वरदान है। योग से शरीर के समस्त अंग-प्रत्यंगो, ग्रंथियों का व्यायाम होता है जिससे अंग-प्रत्यंग सुचारू रुप से करने लगते हैं। योग हमें जीवन का सूत्र देता है तथा हर परिस्थिति में मनः स्थिति को संतुलित रखता है। उन्होंने योग के भेद- राज योग, भक्ति योग, कर्म योग, ज्ञान योग, क्रिया योग आदि पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के मैनेजर श्री प्रणय कुमार अग्रवाल ने संस्था में चलाये जा रहे योगा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि लगभग 141 छात्र-छात्राएँ कक्षा उपरांत प्रतिदिन लगभग 1 घण्टा अभ्यास करते हैं जिसके फलस्वरुप संस्था से प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर योगा के क्षेत्र में प्रतिभागियों का चयन हो रहा है।
विष्व योगा दिवस के अवसर पर 2023 के वसुदेव कुटुम्बकम् के प्रसंग (हर आंगन योग) के आयोजन में संस्था के 540 विद्यार्थी एवं 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने सहभागिता सुनिश्चित की। विद्यार्थ भवन के योग षिक्षक श्री षिवम पाण्डेय द्वारा विभिन्न योगासन एवं उनके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। उक्त योग कार्यक्रम 2 घण्टे तक संचालित हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here