Raigarh News: सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

0
20

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सर्वे हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को दिया जा रहा प्रशिक्षण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने प्रगणकों को प्रदान किया सर्वे कीट

रायगढ़ टॉप न्यूज 29 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज जनपद पंचायत रायगढ़ में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023 के सर्वे हेतु आयोजित प्रगणकों एवं सुपरवाइजर के प्रशिक्षण में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण महत्वपूर्ण कार्य है। अत: प्रगणक एवं सुपरवाइजर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को प्रगणकों व सुपरवाइजर को बेहतर प्रशिक्षण एवं उनकी शंकाओं को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने प्रगणकों को सर्वे कीट प्रदान किया।











उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। सर्वे में ऑफलाइन एवं ऑनलाईन डेटा फीड किया जाना है। जिसके लिए जिले के सभी जनपदों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को एप के सभी तकनीकी पहलुओं एवं डाटा फीड से संंबंधित जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में सभी जनपद मुख्यालय में प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिले के कुल 549 ग्राम पंचायतों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसमें ग्रामों की संख्या 927 तथा परिवारों की संख्या 2 लाख 77 हजार 624 है। जिले के सभी विकासखण्डों में 943 प्रगणक तथा 124 सुपरवाइजर द्वारा सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा।
मास्टर ट्रेनर्स श्री भुनेश्वर पटेल एवं श्री डी.एल.गुप्ता ने बताया कि द्वारा सर्वे में फीड की जाने वाली जानकारी जैसे मकान एवं मुखिया का फोटो खींचे तो उसमें मुखिया और मकान का नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए। प्रपत्र में आधारभूत जानकारी प्रविष्टि करनी, एप में राशन कार्ड के डाटा, नया राशन कार्ड एन्ट्री, परिवारों के सदस्यों की सूची और उनका कौशल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के उपरांत उनका वर्तमान आय, भूमि, आयकर दाता, आवास, शौचालय, वाहन, घरेलू रसोई गैस, आधार की सहमति आदि की जानकारी फीड के संबंध में प्रगणकों एवं सुपरवाईजर को प्रशिक्षण दी जा रही है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here