Raigarh News: फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ में दो नए चिकित्सकों की पदस्थापना

0
62

रायगढ़ टॉप न्यूज 8 जून 2023। जे.एस.पी. फाउंडेशन अंतर्गत फोर्टिस ओ. पी. जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ अपने आस-पास के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबध्द है। इसी कड़ी में जे. एस. पी. फाउंडेशन अंतर्गत फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल ने डॉ. धर्मेंद्र चौबे एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (निश्चेतना विशेषज्ञ) एवं डॉ. प्रियंका शिवप्पा (कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ) को फोर्टिस ओ. पी. जिंदल परिवार से जोड़ा है।


डॉ. धर्मेंद्र चौबे ने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कानपुर से और एम. डी. की पढ़ाई इलाहाबाद से पूरा किया है। डॉ. धर्मेंद्र चौबे को हृदय रोग, नस एवं मस्तिष्क रोग, स्त्री एवं प्रसूति संबंधी रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल सर्जरी एवं सभी प्रकार के रोगों में मरीजों को एनेस्थीसिया देने का दुबई यू.ए.ई. एवं भारत में लगभग 27 वर्षों का अनुभव है। डॉ. धर्मेंद्र चौबे ओ.पी.डी हेतु सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक और इमरजेंसी हेतु 24×7 फोर्टिस ओ. पी. जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ में उपलब्ध रहेंगे।














डॉ. प्रियंका शिवप्पा ने एम.बी.बी.एस. और एम.एस. की पढ़ाई क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर, तमिलनाडु से पुरा किया है। डॉ. प्रियंका शिवप्पा को चिकित्सा विज्ञान के साथ- साथ कान, नाक एवं गला रोगों से संबंधित सर्जरी का भी काफी अनुभव है। डॉ. प्रियंका शिवप्पा ओ.पी.डी हेतु सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक और इमरजेंसी हेतु 24×7 फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ में उपलब्ध रहेंगे।

उपरोक्त चिकित्सकों की पदस्थापना से फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा एवं कान, नाक एवं गला से संबंधित समस्त रोगों के ईलाज करने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिसका लाभ जिंदल स्टील के कर्मचारियों के साथ-साथ रायगढ़ के आस-पास के लोगों को भी मिलेगा।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here