Raigarh News: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

0
22

8 दिन चले टूर्नामेंट में 16 टीमों ने लिया हिस्सा, तमनार की ब्लैक पैंथर और बिलासपुर के मिलर इलेवन के बीच होगा फाइनल

 













रायगढ़ टॉप न्यूज 25 नवंबर 2023। ग्राम ठेंगापाली में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 26 नवम्बर दिन रविवार को दोपहर 2:०० बजे होगा। 8 दिन तक चले टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें पड़ोसी राज्य ओडि़सा की झारसुगुड़ा और सम्बलपुर, झारखंड के रांची व जम्मू कश्मीर से भी टीमें खेलने आयी। अब रविवार को तमनार के ब्लैक पैंथर व बिलासपुर के मिलर इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया जायेगा। समापन समारोह में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के माता आशा त्रिपाठी- पिता सुभाष त्रिपाठी के साथ समस्त त्रिपाठी परिवार एवं उनके नजदीकी लोग शामिल होंगे। यह इन लोगों के लिये एक गर्वीला और भावुक क्षण होता है।

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का यह सफलतम दूसरा वर्ष है। ठेंगापाली के समस्त ग्रामवासी शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को हर वर्ष अपनी श्रद्धा-सुमन व श्रद्धांजलि इस प्रतियोगिता के माध्यम से अर्पित करते हैं।  समिति के सदस्यों ने बताया कि साल दर साल यह टूर्नामेंट भव्य होता जा रहा है। इस बार प्रथम पुरस्कार 71 हजार रूपये व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रूपये व शील्ड है। इसके अलावा मैन ऑफ सीरीज, बेस्ट बॉलर, फील्डर जैसे कई आकर्षक पुरस्कार रखे गये हैं।  विदित हो कि 19 नवम्बर को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था। उस समय शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के माता-पिता के साथ कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

उद्घाटन में सुभाष त्रिपाठी एवं आशा त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया था। जिसके तुरंत बाद आयोजन स्थल ही शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी अमर रहे, वीर नारी अनुजा त्रिपाठी अमर रहे, बाल वीर अबीर त्रिपाठी अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इसी दरम्यिान नवनिर्मित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति- मंच का लोकार्पण भी पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के माता-पिता द्वारा किया गया था।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here