Raigarh News: डा. रेणुका शर्मा की किताब हुई रिलीज, अपनी स्व. मां बबीता शर्मा को किया समर्पित

0
40

रायगढ़ टॉप न्यूज 2 फरवरी। रायगढ़ की रहने वाली बेटी डाॅ रेणुका शर्मा ने अपने मां के निधन के पहले एक किताब लिखना शुरू किया था और इस किताब को लिखते समय उनकी मां ने अपनी लाड़ली बेटी को काफी प्रोत्साहित करते हुए इस पुस्तक के लिये कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दी थी और आज जब उनकी किताब प्रकाशित हुई है, तो मां का निधन हो चुका है। अपनी मां को समर्पित यह किताब अब सोशल प्लेटफार्म पर धूम मचा रही है और इसे पढ़ने के बाद पाठक काफी सराहना भी कर रहे हैं किताब का नाम है Unveiled Life Tales (अनावरण जीवन की दास्तां )है।


किताब लिखने वाली लेखिका डाॅ. रेणुका शर्मा बताती है कि ये किताब जो पाठकों को उनके जीवन के रोलरकोस्टर में ले जाएगी। डॉ रेणुका शर्मा एक प्राकृतिक चिकित्सक और योग चिकित्सक भी स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न वेबसाइटों के लिए सामग्री लेखक हैं। उनका अपनी खुद की किताब लिखने का सपना था। वह विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में भाग लेती थी जिसके परिणामों ने उसके आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया। उनकी इस यात्रा में उनकी माँ सबसे बड़ी सहायक प्रणाली थीं, हालाँकि उन्हें अपने पिता से लेखन कौशल मिला है, लेकिन उनकी मां बबीता शर्मा उनकी पूरी यात्रा में उनके साथ खड़ी रहीं।











इस पुस्तक में लगभग हर जीवन का अनुभव है जिसका व्यक्ति अपने जीवन में सामना करता है। इससे पहले उन्होंने ड्रीम फैंटेसी किताब के लिए लिखा था। बतौर लेखक यह उनकी पहली किताब है। आप किताब को एमेजाॅन, फ्लीपकार्ड और Bookleafpublishingbooks से खरीद सकते हैं। पुस्तक की लेखिका जिले के वरिष्ठ पत्रकार व आज तक संवाददाता नरेश शर्मा की बेटी है और यह किताब लिखने के बाद उनकी दो किताबे और जल्द प्रकाशित होंगी। हाल ही में प्रकाशित Unveiled Life Tales (अनावरण जीवन की दास्तां )की प्रतियां धड़ाधड़ बिक रही है और पुस्तक पढ़ने के बाद पाठकों द्वारा इसमें लिखी बातों की सराहना भी की जा रही है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here