Raigarh News: जिला स्तरीय ओपन महिला एवं पुरूष शतरंज प्रतियोगिता 25 एवं 26 फरवरी को

0
26

रायगढ़ टॉप न्यूज 22 फरवरी। जिला प्रशासन रायगढ़ एवं जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय ओपन महिला एवं पुरूष शतरंज प्रतियोगिता-2023 का आयोजन 25 एवं 26 फरवरी 2023 को सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर रायगढ़ में किया जाएगा। वेबसाईट में प्रवेश ले सकते हैं जो कि निःशुल्क है। शतरंज प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी को प्रथम पुरस्कार-5 हजार रूपए, द्वितीय 3 हजार रूपए, तृतीय 2 हजार रूपए, चतुर्थ 1 हजार रूपए तथा पांचवा से दसवां तक 500 रूपए (कुल पुरस्कार 27 हजार एवं ट्राफी) दिया जाएगा। प्रतियोगिता के संख्या के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्वीस लीग पद्धति से खेली जाएगी। निर्णायक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। प्रवेश के लिए अशोक पटेल मो. 9977215435 एवं रमेश पाणी मो. 9907447520 पर संपर्क कर सकते हैं।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here