Raigarh News: बाबा साहेब की जयंती पर निकली शोभायात्रा पर जिला भाजपा ने की फूलो की वर्षा

0
47

रायगढ़ टॉप न्यूज 15 अप्रैल। भारतीय संविधान और आधुनिक भारत निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती पर निकली शोभायात्रा का जिला भाजपा ने गांधी प्रतिमा चौक पर आत्मीय स्वागत करते हुए फूलो की वर्षा की। इस दौरान जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुएं समस्त भीम प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा दाई है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए उन्होंने बहुत से प्रयास किए।











भाजपा बाबा साहेब के बताए मार्ग का अनुसरण करती रहेगी।स्वागत के दौरान बाबा साहेब अमर रहे के नारे भी लगाए गए।इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य मंजुल दीक्षित, प्रदेश आईटी सेल सदस्य आलोक सिंह, जिला भाजपा नेता विकास केडिया, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुर्रे,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा, जिला पंचायत सदस्त गोपिका गुप्ता, जिला संवाद प्रमुख मनीष शर्मा, जिला शोशल मीडिया प्रभारी शक्ति अग्रवाल, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री प्रदीप श्रृंगी, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजुलता नायक, नगर मंडल अध्यक्ष डिग्री लाल साहू, मंडल महामंत्री सुमित शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष छोटू खान, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा संजय अग्रवाल, नेहा देवांगन,अनिल कटियार, मंत्री हेमकांत साहू, मीनाक्षी मेहर,दक्षिण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेश माली,नगर युवा मोर्चा महामंत्री सतनाम सिंह, दक्षिण मोर्चा महामंत्री सुजीत लहरे,निकुंज शर्मा,सुजाता सवारियां,अंकुर गोरख,आकाश शर्मा, राजदीप सिंह , सुशील सिंह,विकास महतो,श्रीअंश ठाकरे, दीपक दिनकर सहित ढेरो कार्यकर्ता मौजूद रहे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here