Raigarh News: श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण महारास लीला व मटका फोड़ का लिया आनंद

0
24

रायगढ़ टॉप न्यूज 27 मई। शहर के सिद्धिविनायक काॅलोनी केशर परिसर काॅलोनी में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में आयोजित श्रीकृष्ण महारास लीला, माखन चोरी, मटका फोड़ सहित अन्य प्रसंग में श्रोताओं ने बहुत आनंद लिया। कथा स्थल पर श्रोता भक्तों ने भरपुर आनंद लिया।वहीं कथा व्यास पंडित भारत भूषण शास्त्री ने इन सभी प्रसंग पर कथा सुनाई जिससे श्रोता भक्त ‌भाव विभोर हो गए।











इस मौके पर सजाई गई झांकियों ने मन मोह लिया। गुरुवार की शाम केशर परिसर काॅलोनी का माहौल किसी मधुरा वृन्दावन से कम नहीं लग रहा था। वहीं आज कथा स्थल में भाजपा युवा नेता गौतम अग्रवाल पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह पूर्व एल्डरमेन नितेश सोनी पल्लू बेरीवाल भाजयुमो महामंत्री ऐस अग्रवाल भाजयुमो शहर उपाध्यक्ष अभिलाष कछवाहा व विशिष्ट अतिथिगण के रूप में नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडेय, पवन शर्मा, ज्ञानू मोदी, सौरभ चौधरी, लकी साहू, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, आनंद अग्रवाल, विनोद बेरीवाल शरद पटेल, खिलेश शर्मा, राजेश शर्मा, विमल अग्रवाल उपस्थित हुए। वहीं श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here