Raigarh News: गांव के विकास से ही देश का विकास संभव- विधायक प्रकाश नायक

0
28

रायगढ़ टॉप न्यूज 15 अप्रैल 2023। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से किया हुआ वादा पूरा करते हुए धान की कीमत 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल किया गया।इसके विपरित पूर्व की भाजपा रमन सरकार ने 15 वर्षो तक किसानों के साथ ठगी कर प्रदेश में राज किया है।कांग्रेस सरकार जहा भूमिहीन ग्रामीणों को 7 हजार सालाना देने का कार्य कर रही है।तो वही वृद्धा पेंशन भी बढ़ाकर 5 सौ रुपए प्रति माह कर दिया गया।वही केंद्र की मोदी सरकार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ा महंगाई में बेतहाशा वृद्धि कर आम इंसान की कमर तोड रही है।आप लोगो के आशीर्वाद से मुझे विधायक बने 4 वर्षो का कार्यकाल पूरा हो चुका है।जहा मैं हमेशा आपके बीच पहुंचकर आपके सुख दुख में शामिल होता रहा हु।वही सांसद गोमती साय जिनके पास विकास के नाम पर अधिक फंड है।बावजूद आज पर्यंत उन्होंने आपके क्षेत्र को सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। न ही विकास के नाम पर यहां अपने मद से फूटी कौड़ी खर्च की गई।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहा गांव गरीब,किसानों की बात करते है।वही नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन एक्सप्रेस वे की बाते करते है।केंद्र की भाजपा सरकार अंबानी अडानी का कर्जा माफ करने का काम करती है।वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने वायदे के मुताबिक बिजली बिल हाफ,किसानों का कर्जा माफ करने का कार्य किया।

 











बडे बुजुर्गो से मिल रहा प्यार छोटो का मिल रहा दुलार
गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक अपनी कार्यप्रणाली के अनुरूप लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान चला रहे है।जहा वे न केवल ग्रामीणों की समस्याओं को गभीरता से सुनते है।बल्कि उनके निवारण करने भी तत्परता दिखाते है।इसी तारतम्य में शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत पुसौर विकासखंड के ग्राम महलोई, कठानी, मंदिर पारा, कठानी, बस्ती, लोहाखान, झिलगीटार में सघन जनसंपर्क कर लोगो की समस्याओं को सुन उसका निराकरण किया गया।विधायक प्रकाश नायक की सक्रियता व मिलनसारिता का ही परिणाम है कि शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी लोकप्रियता लोगो के सर चढ़कर बोलती है।जहा लोग बेझिझक अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखते है। यही कारण है कि उनके आगमन को लेकर ग्रामीणजनो उत्साह का संचार हो जाता है।वही जहा ग्राम के बड़े बुजुर्ग उन पर अपना आशीर्वाद प्यार दुलार लुटाते नजर आते है तो वही युवा व बच्चो में भी विधायक प्रकाश नायक के प्रति अपार प्रेम देखने को मिलता है।युवा एवम बच्चों में विधायक के साथ सेल्फी लेने भी खासा क्रेज दिखाई पड़ता है।

इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप उपस्थित जनप्रतिनिधियों में रोहित पटेल,किशोर कसेर,मुन्ना डनसेना,फागुलाल साव,हेमलाल साव,प्रमोद गुप्ता,अरविंद,फकीर प्रधान,राधे गुप्ता,देव बल्ली चौहान,डोलेश्वर गुप्ता,मोहन बंजारा,सुरेश भूमिया,लव प्रधान,डगर प्रधान ,नलिनी देवी, टीके नोनी,वासुदेव सिदार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् ग्रामीणजनो की उपस्थिति रही।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here