Raigarh News : चाचा नेहरू को पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद…कांग्रेस भवन में पुष्पांजलि अर्पित की दी गई श्रद्धाजंलि

0
23

रायगढ़ टॉप न्यूज 27 मई 2023। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पंडित नेहरू जी की स्मृति तस्वीर में पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया तत्पश्चात सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर नम नेत्रों से उन्हें याद किया।

पंडित नेहरू जी के बारे में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि आज हम सब जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कृतज्ञतापूर्वक नमन कर रहे हैं। पंडित नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी कुशल योजना, आर्थिक नीतियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और साथ ही आईआईटी, आईआईएम,एम्स, डीआरडीओ,ओएनजीसी, एलआईसी सहित भारत के अनेक औद्योगिक संस्थानों की उन्होंने स्थापना की। आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में बांध, सार्वजनिक उपक्रम से लेकर परमाणु संस्थान और अंतरिक्ष कार्यक्रम तक सबकुछ पंडित नेहरू की भविष्योन्मुखी दृष्टि के कारण ही स्थापित हुए हैं। आज पंडित की विरासत का ही कमाल है कि आज भारत एक अग्रणी, वैश्विक शक्ति के रूप में विश्व पटल पर आकर खड़ा है, आधुनिक भारत के वास्तुकार पंडित नेहरू के चरणों में शत शत नमन। और आज हम सब उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके दिखाए पथ पर चलने के लिए कृत संकल्पित हैं।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here