रायगढ़ टॉप न्यूज 29 मई 2024। जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि डॉ. नायक हमारे मार्गदर्शक रहे। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उनके साथ बिताए अविस्मरणीय पल हमेंशा हमारे जहन में ताजा रहेंगे। वे बेबाक, शिक्षित और सुलझे हुए किसान नेता थे। यही वजह रही कि वे अपनी कार्यशीली और आम जनता के साथ परिवार रूपी जुड़ाव के कारण हमेशा लोगों में जनप्रिय रहे। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वास्तविक जीवन में वे नायक ही थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, शहर कांग्रेस के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, मदन महन्त, दयाराम धुर्वे, संजय चौहान, अमृत लाल काटजू, शेख ताजीम, गणेश घोरे, रोहित महन्त सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस की प्रवक्ता रिंकी पांडेय ने दी।