Raigarh News: कांग्रेस डूबती नाव….प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया जरूरी नहीं:-ओपी चौधरी

0
206

रायगढ टॉप न्यूज 22 मई 2024। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर राजधानी मीडिया में दिए बयान में कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा 2 सीटो से शुरू हुए 300 सीटो तक पूर्ण बहुमत तक भाजपा के सफर को देश दुनिया ने देखा है। 1984 के दौरान जिस पार्टी के संसद में केवल दो सासंद थे वर्ष 2019 के दौरान मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उसी पार्टी के 300 से अधिक सांसद है। भाजपा देश को पूर्ण बहुमत वाली दृढ़ निश्चय वाली सरकार देने में सफल हुई।18 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा को विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल का दर्जा हासिल है। बीजेपी को जानिए नामक मिशन चलने की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा देश विदेश से लोग आकर भाजपा की कार्य प्रणाली, कार्य पद्धति, अनुशासन मूल्यों पर अनुसंधान करते हुए अध्ययन करते है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर किसी प्रतिक्रिया की आवश्यकता नहीं है। भाजपा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here