Raigarh News: ओ. पी. जिंदल विद्यालय में सीबीएसई फार ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
56

रायगढ़। ओ. पी. जिंदल विद्यालय रायगढ़ में तीन दिन तक चलने वाली सीबीएसई फार ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस हॉकी प्रतियोगिता में ओडिसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य की चार टीमों ने इस प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज की। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार ओ. पी. जिंदल विद्यालय, रायगढ़ को मेज़बानी के लिए आमंत्रित किया गया था। प्राचार्य आर. के. त्रिवेदी अरविंद कुमार शर्मा (सीबीएसई आब्सर्वर), अनुराग श्रीवास्तव (दुर्नामेंट डायरेक्टर). डॉ. संजय देबनाथ (मुख्य प्रशासन) संदीप पाल (आयोजन सचिव) के मुख्य आतिथ्य में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अपने निर्धारित समय पर हुआ। विद्यालय के छात्रों द्वारा ड्रम एवं बैंड की धुन पर एवं विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में शामिल टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। सीबीएसई आब्सर्वर द्वारा वार्षिक क्रीड़ा उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की गई एवं अरविंद कुमार शर्मा द्वारा सभी छात्र / छात्राओं को शपथ दिलवाई गई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खूबसूरत लोकनृत्य के द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं विभिन्न राज्यों से पधारे छात्र-छात्राओं एवं कोच / मैनेजर का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आज का पहला मैच 14 वर्ष बालक वर्ग में ओ. पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ और ओ. पी. जिंदल स्कूल, नलवा के बीच खेला गया जिसमें ओ. पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-0 से पराजित किया। दूसरा मैच 17 वर्ष बालक वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर और सैनिक स्कूल, भुवनेश्वर के बीच खेला गया जिसमें सैनिक स्कूल, भुवनेश्वर ने 8-0 से विपक्षी टीम को परास्त किया।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here