रायगढ़ टॉप न्यूज 20 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चेन्नई में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी के नेतृत्व में भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए। युवा संसद में शामिल होने देशभर के विभिन्न राज्यों के युवा नेता आए हुए थे। युवा संसद के माध्यम से सभी युवा नेताओं ने अपनी बात सदन के पटल पर रखा।
चेन्नई में आयोजित युवा संसद में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के साथ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग जी, सुश्री खुशबू बंजारे जी, प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह ठाकुर जी, गौरी गुप्ता जी, गगन मित्तल जी शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों ने इस अवसर अनेक राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर विचार साझा की।






युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी विकास मित्तल एवम राजेश बेहरा,मनीष देवांगन ने बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सांसद में भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल ने अपना परचम लहराते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ सहित प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। आज छत्तीसगढ़ का युवा देश की आवाज बन रहा है। युवा संसद में भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी ।
