Raigarh news: कर्नाटका चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र में बजरंग दल के प्रतिबंध के जिक्र से बिफरे भाजपा मंत्री विलीस गुप्ता

0
29

रायगढ़ टॉप न्यूज 2 मई 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादे पर जिला भाजपा मंत्री विलीस गुप्ता ने कहा कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर हो गई। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे पर आपत्ति जताते हुए विलीस ने कहा यह निर्णय आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया पी एफ आई को प्रोत्साहन देने जैसा है। भाजपा नेता ने कांग्रेस की इस घोषणा को देश के अंदर शांति भंग करने का प्रयास बताया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल जैसे देशभक्त संगठन की तुलना प्रतिबंधित, आतंकवादी और देश विरोधी संगठन पीएफआई से की है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण एवं देश की आस्था से खिलवाड़ है। देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा इसका पुरजोर करती है।

श्री राम वन गमन पथ और माता कौशल्या धाम बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो की कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं, उनको इस पर जवाब देना चाहिए।।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here