Raigarh News: आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बड़ी राहत! गर्मी को देखते हुए समय में किया गया बदलाव

0
177

रायगढ़, 28 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 06 घण्टे से घटाकर 04 घण्टे किया गया है।

समयावधि में उक्त परिवर्तन करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन 01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरांत 01 जुलाई 2025 से पुन: आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन प्रात: 9:30 बजे से 3:30 बजे तक 6 घण्टे के लिए किया जाएगा।

















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here