Raigarh News: युवा कांग्रेस के ” यंग इंडिया के बोल ” सीजन-3 के लिए आशीष चौबे बिलासपुर जोन प्रभारी नियुक्त

0
28

रायगढ़ टॉप न्यूज 28 मार्च। इंडियन यूथ कांग्रेस में युवा प्रवक्ताओं के चयन के लिए विगत दिनों देश व प्रदेश में यंग इंडिया के बोल सीजन-3 की लॉन्चिंग की गई है। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर देश के युवाओं को अवसर दे रही है। यंग इंडिया के बोल के जरिए देश की युवा आवाज को एक राजनीतिक मंच मिलेगा, जिसके जरिए वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे।

इस प्रोग्राम के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में स्टेट प्रभारियों और जोन प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें स्टेट प्रोग्राम के लिए कोऑर्डिनेटर राहुल कर, तुषार गुहा, आशीष यादव को बनाया गया है। वहीं रायगढ़ के युवा नेता व युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता आशीष को बिलासपुर जोन के लिए जोन प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति यंग इंडिया बोल के छत्तीसगढ़ प्रभारी आर्यन शर्मा ने की है।












इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देन के लिए आशीष चौबे ने भारतीय युथ कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यंग इंडिया के बोल भारतीय युथ कांग्रेस का वह मंच है जो आवाज दबाने के इस दौर में अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर देता है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से अलंकृत करने हेतु उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

 

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, राष्ट्रीय महासचिव पूर्ण चंद कोको पाढ़ी और विशेष रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मानू अवस्थी, यंग इंडिया बोल के छत्तीसगढ़ प्रभारी आर्यन शर्मा के मार्गदर्शन में हम प्रदेश भर से अच्छे वक्ताओं को अपने साथ जोड़ेंगे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here