Raigarh News: हजारों गुरु-शिष्यों का संगम बना अघोर गुरु ट्रस्ट बनोरा

0
707

 

देश भर के विभिन्न राज्यों सहित छत्तीशगढ का अधिकांश जिलों के भक्तो ने लिया बाबा प्रियदर्शी राम का दर्शन लाभ











अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निभाई गुरु शिष्य की परंपरा

रायगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अघोर गुरु पीठ ग्राम बनोरा में आज
सूबे के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सहित सूबे के वित्त मंत्री एवम विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का सानिध्य पाकर दर्शन कर आशीर्वाद हासिल किया।इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने पूज्य अघोरश्वर की पूजा अर्चना करते हुए पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए मार्गदर्शन लेते हुए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरु भक्तो के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही देश के आठ राज्य एवम छत्तीशगढ़ के चौबीस जिलों से हजारों की संख्या में आए गुरु भक्तो ने आज बाबा प्रियदर्शी राम का दर्शन पाकर गुरु शिष्य परंपरा का पालन किया। ग्राम बनोरा में स्थित अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट ब्रम्हनिष्ठालय में बड़ी संख्या में रेल मार्ग वायु मार्ग बसों एवम निजी वाहनों से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। बाबा प्रियदर्शी राम जी ने कतार बद्ध पुरुष महिलाओ को दर्शन दिया।देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है और श्रद्धालु भक्ति में डूबे हुए हैं। बनोरा में मौजूद आज गुरु भक्तो का उत्साह देखते बन रहा था।औघड़ संत प्रियदर्शी बाबाराम द्वारा स्थापित अघोर गुरुपीठ ब्रम्हानिष्ठालय में हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी श्रद्धा एवम धूमधाम के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। अघोर गुरु पीठ ब्रम्ह निष्ठालय की आज फूलो से विशेष साजो सज्जा की गई। प्रातः 6.30 बजे से शक्तिध्वज पूजन के बाद 7.00 बजे से सफल योनी पाठ सम्पन्न हुआ इसके बाद 8.00 बजे बाबा प्रियदर्शी राम द्वारा द्वारा अपने गुरु पूज्य अघोरेश्वर की चरण पादुका का पूजन किया गया।उसके बाद हवन एवम सामूहिक आरती की गई।8.30 बजे से प्रारंभ गुरु गीता का सामूहिक पाठ 9.00 बजे तक चलता रहा । इसके बाद बाबा प्रियदर्शी राम ने भारी संख्या में पहुंचे कतार बद्ध गुरु भक्तो को दर्शन दिए। अपराह्न गुरु भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया
5 बजे से गुरुदेव प्रियदर्शी के श्री मुख से आशीर्वचन का लाभ लिया।
मुख्य मंत्री विष्णु देव साय एवम वित्त मंत्री ओपी ने गुरु शिष्य परंपरा का पालन कर पेश की अनोखी मिशाल

सूबे के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कतार बद्ध होकर बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन कर गुरु शिष्य परंपरा का पालन करते हुए सनातन धर्म निभाया। गुरु दर्शन के पश्चात भक्तो के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात अघोरेश्वर भगवान विधा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वृक्षा रोपण किया।


पुरखो के नाम पर वृक्षा रोपण हेतु सरकारी योजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने बाबा प्रियदर्शी ने दिया साय सरकार को सुझाव
अघोरेश्वर भगवान राम विधा मंदिर में वृक्षा रोपण के दौरान
पुरखो का नाम पर वृक्षा रोपण हेतु सरकार की योजना हेतु प्रदेश स्तर पर जमीन देने का बाबा प्रियदर्शी ने साय सरकार को सुझाव दिया। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त मंत्री से चर्चा की। पुरखो के नाम पर वृक्ष लगाने से हर व्यक्ति का वृक्षों से भावनात्मक लगाव रहेगा और वृक्षों की सही तरीके में देख देख होगी।

अघोर गुरु पीठ ब्रम्हनिष्ठालय ने दिलाया छत्तीसगढ़ को गुरु प्रदेश का गौरव

देश भर के विभिन्न राज्यों सहित छत्तीशगढ के विभिन्न जिलों से आए गुरु भक्तो ने गुरु पूर्णिमा पर आज बाबा प्रियदर्शी के चरण रज को माथे में लगाया। देश के विभिन्न राज्यों झारखंड, बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र,दिल्ली, गुजरात, सहित छत्तीसगढ़ के कवर्धा,कांकेर,कोरबा,कोरिया,
जशपुर,जांजगीर-चाम्पा,मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर,शक्ति,सारंगढ़ बिलाईगढ़,दन्तेवाड़ा,दुर्ग,धमतरीबिलासपुर,राजनांदगांव,रायगढ,
रायपुर,सरगुजा,बलौदाबाजार,
बालोद,बेमेतरा,कोंडागाँव,नारायणपुर,गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,से हजारों की संख्या में आए गुरु भक्तो ने कतार बद्ध होकर अपने गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का सानिध्य हासिल किया। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा से आज छत्तीसगढ़ प्रदेश का आज गुरु प्रदेश बनने का गौरव हासिल हुआ।

डभरा से आई 185 लोगो ने संभाली प्रसाद एवम भोजन वितरण की व्यवस्था

गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान प्रसाद एवम भोजन वितरण की व्यवस्था डभरा से आई 185 लोगो की टीम ने संभाली। बनोरा ट्रस्ट की शाखा डभरा से जुड़े मनीष अग्रवाल एवम सुभाष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डभरा से आई 185 लोगो की टीम ने गुरु दर्शन के लिए गुरु भक्तो को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एवम अपराह्न 11.30 बजे से 4 बजे तक भोजन वितरण किया गया । पिछले एक दशक से डभरा की यह टीम भोजन वितरण की व्यवस्था संभाल रही है।

बाबा प्रियदर्शी राम के सत्संग सुनने जुटी हजारों की भीड़

अपरान्ह 5 बजे बाबा प्रियदर्शी राम के सत्संग के सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही। बाबा के सत्संग से क्षेत्र मे बदलाव की बयार बहने लगी है। बाबा जी से प्रेरणा पाकर बहुत से लोगो ने मानव सेवा को माधव सेवा मानकर आत्मसात किया है।

प्रबंधन ने किया आभार व्यक्त
प्रबंधन की ओर से त्यागी जी ने गुरु भक्तो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गुरु पूर्णिमा में आप सभी ने बहुत धैर्य से गुरु दर्शन करते हुए मार्गदर्शन हासिल किया है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया ।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here