Raigarh News: रायगढ़ में घर की दीवार गिरने से महिला की मौत, रसोई घर में बर्तन निकालने गई थी महिला, तमनार थाना क्षेत्र की घटना

0
308

रायगढ़ टॉप न्यूज2 सितंबर 2024। रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र के कसडाल इलाके में मकान के एक हिस्से में मिट्टी के रसोई घर के ढह जाने से उसमें बर्तन निकालने गयी महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त रसाई घर के ढहने की आवाज सुनने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

रसाई घर ढहने की ये घटना रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कसडोल के कोदईडीपा में गुरूवारी धनवार का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पांच बजे गुरूवारी धनवार खाना बनाने के लिए बर्तन निकालने घर के दूसरे हिस्से में बने मिट्टी के पुराने रसोई घर में गई थी। महिला बर्तन निकालकर बाहर आती, इसी बीच एकाएक रसोई घर भरभरा कर ढह गया। इससे मलबा में वह दब गई। इसके बाद तत्काल उसका पति सुखलाल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला।











लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इसकी सूचना तमनार थाना में दी गयी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मिट्टी की जोड़ाई से बना कच्चा रसोई घर काफी पुराना था। वहीं रायगढ़ जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश से रसोई घर की दीवारे कमजोर हो चुकी थी। जिस कारण वह सुबह के वक्त अचानक भरभरा कर ढह गया। पुलिस ने बताया कि मृतका मवेशी चराने का काम करती थी और अपने पति व बेटा के साथ घर में रहती थी।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here