रायगढ़ टॉप न्यूज 4 अगस्त 2023। रायगढ़-सरिया मुख्यमार्ग पर विशालकाय पीपल का पेड़ अंधड़ से गिर गया। इससे रायगढ़ से सरिया मुख्यमार्ग घंटों प्रभावित रहा। आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों ने हटाने के प्रयास में जुटे रहे। 5 घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ के एक हिस्से को काट कर हटाया गया। सरिया सहित आसपास क्षेत्र के लोग रायगढ़ दफ्तर, ऑफिस, कॉलेज, स्कूल सहित तमाम कामों के लिए आते है। सुबह 8 बजे यह घटना घटी जब पेड़ एकाएक सड़क पर गिर गया। इसे रायगढ़ आ रहे लोग दूसरे मार्ग का उपयोग किया, वहीं रायगढ़ से सरिया बरमकेला की ओर जाने वाले लोग बड़े भंडार होते हुए चंद्रपुर के रास्ते गए।