Raigarh News: 890 कर्मचारी हफ्तेभर से हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था हुई चौपट

0
41

नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल से वाहन व अन्य व्यवस्था भी प्रभावित
320 डेंगू पॉजिटिव मरीज, खतरा बढ़ा

 रायगढ़ टॉप न्यूज 18 सितंबर 2023। नगरीय निकाय में काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। हफ्तेभर से काम नहीं कर रहे है, इसमें शहर के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर है, ऐसे में डेंगू संक्रमण के बीच सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गर्ई है। दरअसल 800 से ज्यादा कर्मचारी प्लेसमेंट कर्मचारी नहीं आने की वजह से कचरे तक नहीं उठ रहा है, वाहन विभाग के भी कर्मचारी हड़ताल पर जाने के बाद जेएसबी, ट्रैक्टर तक चल नहीं रहा है, इसकी वजह से कचरा भी नहीं उठ रहा है। इस तरह पूरे नगरीय निकाय में 890 कर्र्मचारी हड़ताल पर है, जो पूरे जिले के अलग अलग निकायों में चल रहा है।











इधर डेंगू बढ़ते खतरे और सफाई चरमराने के बाद निगम के जनप्रतीनिधियों ने रविवार को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से बातचीत की। वही आयुक्त सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि एक या दो दिनों में यह कर्मचारी काम पर नही लौटते है तोे इस मामले में ठेका कंपनी पर ब्लैक लिस्टेंड करने की प्रोसेस किया जाएगा, यह हड़ताल काफी लंबे समय तक चल रहा हैै, जनप्रतीनिधियों से नाराजगी है। कांग्रेस के एमआईसी सदस्य अनुपमा शाखा यादव ने बताया कि वार्डों डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में घरो से सूखा और गीला कचरा तो उठ रहा है। लेकिन वार्डों से जो कचरा निकल रहा है, उसका उठाव नहीं हो पा रहा है, ऐसे में लोगोें में नाराजगी बढ़ रही है।

इधर अब तक 320 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले
इधर अब डेंगू का खतरा भी शहर में बढ़ा हुआ है। शहर के केवड़ाबाड़ी चौक, पुलिस लाइन, गौशाला पारा जैसे आधा दर्जन इलाका हॉटस्पॉट जोन बना हुआ है। अभी के समय में औसतन 25 पॉजिटिव मरीज रोजाना मिल रहे है। ऐसे में सफाई नहीं होंने की वजह से नाराजगी अधिक है। डेंगू के खतरे के बीच सफाई व्यवस्था चरमराने पर लोग रविवार सोशल मीडिया में निगम पर सवाल खड़े करते रहे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here