Raigarh News: 69 हजार 345 किसानों ने बेचा 41.29 लाख क्विंटल धान, जीरो शॉर्टेज के साथ पूरे धान का हुआ उठाव

0
23

रायगढ़, 25 फरवरी 2023/ जिले में धान खरीदी पूरी होने के साथ धान का उठाव भी जीरो शॉर्टेज के साथ पूरा कर लिया गया है। उप पंजीयक सहकारिता श्री सी.एस.जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी योजना के तहत जिला रायगढ़ में 69 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 100 धान उपार्जन केन्द्रों में 69 हजार 345 कृषक सदस्यों द्वारा कुल 41 लाख 29 लाख 664.80 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। इसी प्रकार नवीन जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड सारंगढ़ एवं बरमकेला में 41 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 50 धान उपार्जन केन्द्रों में 46 हजार 743 कृषक सदस्यों द्वारा कुल 21 लाख 37 हजार 912 क्विंटल धान का विक्रय किया गया।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में समयावधि में खरीदी किए गए समस्त धान का परिदान मूल खरीददार (मार्कफेड)को कर दिया गया है। जिसमें जिला रायगढ़ में शून्य प्रतिशत धान कमी प्राप्त किया गया। उपरोक्त उपलब्धियों के लिए उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायगढ़ श्री सी.एस.जायसवाल के द्वारा खरीदी कार्य में सुचारू संचालन एवं टीम भावना से कार्य करने के लिए सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग, विपणन विभाग, अपेक्स बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों एवं समिति के समस्त कर्मचारियों तथा समिति प्रबंधकों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गयी है।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here