Raigarh News: रायगढ़ जिले में 1 अगस्त तक 488.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

0
23

रायगढ़ टॉप न्यूज 1 अगस्त 2023। चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 1 अगस्त तक 488.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 19.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 452.1 मिली मीटर, पुसौर में 552.8, खरसिया में 318.2, घरघोड़ा में 386.1, तमनार में 502.3, लैलूंगा में 512.6, मुकडेगा में 600.2, धरमजयगढ़ में 520.8, छाल में 405 एवं कापू में 638 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here