रायगढ़: हिन्दी कविता में रचनात्मक प्रतिबद्धता और सार्थकता विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 24 एवं 25 फरवरी को

0
28

रायगढ़, 14 फरवरी 2023: किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान (अग्रणी)महाविद्यालय रायगढ़ में शासन की अवधारणा के अनुरूप प्राध्यापक वर्ग की बौद्धिक दक्षता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से ऑफलाईन/ऑनलाईन माध्यम से 24 एवं 25 फरवरी 2023 को स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के तत्वाधान में छायावादोत्तर हिन्दी कविता में रचनात्मक प्रतिबद्धता और सार्थकता विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में अमेरिका और नार्वे सहित देश के उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विद्वान, कुलपति तथा पद्मश्री सम्मान प्राप्त साहित्यकार पद्मश्री श्री निवास उद्गाता (ओडिशा), पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी (देहरादून) और पद्मश्री हलधर नाग (ओडिशा) का आगमन हो रहा है। यह रायगढ़ जिले एवं विश्वविद्यालय का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। इस अवसर पर पुस्तक विमोचन, साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here