रायगढ़ के नये कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा…. जनसंपर्क आयुक्त से लेकर CM भूपेश बघेल के संयुक्त सचिव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा कलेक्टर बनने तक का सफ़र… आइये जानते हैं रायगढ़ के नये कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के बारे में…

0
42

रायगढ़ टॉप न्यूज 28 जनवरी। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात कई IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है. इसमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू समेत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। साथ ही इसमें विभाग सचिवों के साथ कुछ कलेक्टर भी बदले गए हैं। आईएएस अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ जिले के नये कलेक्टर होंगे।

तारन प्रकाश सिन्हा वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वे जनसंपर्क आयुक्त, CM भूपेश बघेल के संयुक्त सचिव, राजनांदगांव कलेक्टर, जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सहित कई अहम पदों पर पदस्थ रह चुके हैं। वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर थे।











तारन प्रकाश सिन्हा का जन्म 9 जुलाई 1975 को छत्तीसगढ़ के पेंड्रा शहर में हुआ। पेंड्रा में ही उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की। बिलासपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय, जरहाभाटा से उन्होंने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। संयुक्त मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सर्विस परीक्षा में उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

इससे पहले वो जनसम्पर्क आयुक्त, संचालक संस्कृति, संचालक पंचायत, नगर निगम आयुक्त रायपुर, सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अनेक अनुविभागों में अनुविभागीय दंडाधिकारी के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

सिंगापुर के सिविल सर्विस कॉलेज और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, बर्कले से आपने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। लेखन में श्री तारन प्रकाश सिन्हा की सदैव ही महत्त्वपूर्ण रुचि रही है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी अनेक राष्ट्रीय तथा स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं, समाचार-पत्रों में उनके लेख प्रकाशित होते रहे हैं। श्री तारन प्रकाश सिन्हा जी के पिताजी श्री एम. एल. सिन्हा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी हैं। श्री सिन्हा की पत्नी श्रीमती श्वेता सिन्हा राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी हैं और वर्तमान में संचालक, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ हैं। इनके दो बच्चे, ईशान्वी एवं अव्यान हैं।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here