सुनील लेंध्रा के जन्मदिन पर ओजस योग मंदिर परिवार ने दी बधाई

0
123

रायगढ़ टॉप न्यूज 10 मार्च 2024।  घर घर योग का अलख जगाने के लिए प्रयत्नशील संस्था ओजस योग मंदिर परिवार की ओर से युथ आइकॉन एवम समाजसेवी सुनील लेंध्रा के जन्मदिन पर गुलदस्ता भेंट करते हुए उनके सुख शांति समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना की। ओजस योग मंदिर द्वारा योग हेतु किए जा रहे प्रयासों की सुनील ने सराहना करते हुए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की जरूरत बताया। सुनील ने कहा योग मय जीवन शैली से व्यक्ति अनुशासित एवम स्वस्थ रहता है।अनुशासित एवम स्वस्थ जीवन सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर व्यक्ति के लिए स्वयं को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी जवाबदारी भी है इसे ईमानदारी से निभाना चाहिए। जैसे अन्य गतिविधियों के लिए व्यक्ति समय निकालते है वैसे ही नियमित योग के लिए भी समय निकालना चाहिए। ओजस योग मंदिर योग प्रशिक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। योग मंदिर की संचालिका एवम संजय अग्रवाल की सुपुत्री श्रेया अग्रवाल ने भी योग हेतु सुनील लेंध्रा के विचारो को आत्मसात करने की जरूरत बताते हुए योग के प्रसार प्रचार में उनकी भूमिका सराहनीय बताया।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here