ट्रेन को सांसद नवीन जिंदल और उनकी मां विधायक सावित्री जिंदल हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हिसार। आज 59 साल बाद हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। दरअसल, हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। इसी के तहत आज दोपहर 2 बजे हिसार के रायपुर स्टेशन से चंडीगड़ के लिए ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन को सांसद नवीन जिंदल और उनकी मां विधायक सावित्री जिंदल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि अब चंडीगढ़ दूर नहीं! आज पहली बार हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत हुई। साथ ही हिसार-गुरुग्राम सेवा का भी विस्तार किया गया। यह ऐतिहासिक क्षण जनता की वर्षों पुरानी माँग और हमारे साझा प्रयासों का परिणाम है। ये सेवाएँ अब हिसार के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए द्वार खोलेंगी।
चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलने से हिसार के यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा। ट्रेन को शुरू करने के लिए हिसार स्टेशन पर 1.30 बजे कार्यक्रम हुआ और जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। 18 मई से चंडीगढ़ की ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से नियमित चलेगी।






