मुख्यमंत्री साय रायगढ़ जिले के ग्राम तुरंगा में हो रहे अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल

0
34

रागयढ़। अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यआतिथ्य में रायगढ़ जिले के ग्राम तुरंगा में आयोजन हो रहा है।

आर्ष गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का फूलो की बौछार से स्वागत किया। सन 1992 में आर्ष गुरुकुल आश्रम की स्थापना हुई है। आर्ष गुरुकुल आश्रम में स्कूली शिक्षा के साथ-साथपुरातन वेदों की भी शिक्षा दी जाती है।











मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आश्रम परिसर में तीन कमरों के अतिथि शाला भवन का शिलान्यास किया। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में प्रतिदिन सुबह और सायंकाल वेदों की शिक्षा दी जाती है। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के बच्चे भी आश्रम में अध्ययन करते है। आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में आयोजित वृहद यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री शामिल हुए। ऋषि मुनियों के वैदिक संस्कृति को जागृत करने और ज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए आर्ष गुरुकुल आश्रम में प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यज्ञ होने से हवन स्थल के आसपास के वातावरण में शुद्धता होती है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here