खरसिया। खरसिया नगर पालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। 18 वार्डों में से 15 वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। इसमें 2 वार्ड में कांग्रेस की जीत हुई है। वार्ड क्रमांक 13 टाई हो गया है। खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी जीत गए है। वहीं किरोड़ीमल नगर पंचायत में 8 वार्ड में कांग्रेस जीत गई है। वहीं भाजपा के खाते में 7 वार्ड आई है। किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष पद में कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए है।









