रायगढ़ निगम में 12 बजे तक 22.44 प्रतिशत मतदान

0
365

रायगढ़ । रायगढ़ नगर निगम में 12 बजे तक 22.44 प्रतिशत मतदान हो गया है। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने शासकीय इंदिरा गांधी बालक प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र क्रमांक 51 में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने कतार में लगकर मतदान किया। कलेक्टर गोयल ने नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

 













12 बजे तक मतदान प्रतिशत
रायगढ़ नगर निगम : 22.44
खरसिया: 32.14
पुसौर: 48.73
किरोड़ीमल नगर: 29.61
घरघोड़ा: 44.06
धरमजयगढ़: 34.32
लैलूंगा: 41.38
रायगढ़ जिला: 36.10

 

 





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here