रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आज मंगलवार की सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है, जोकि शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
10 बजे तक मतदान प्रतिशत
रायगढ़ नगर निगम : 10.07
खरसिया: 12.12
पुसौर: 12.91
किरोड़ीमल नगर: 8.94
घरघोड़ा: 25.73
धरमजयगढ़: 15.96
लैलूंगा: 21.42
रायगढ़ जिला: 11.53
चुनई मड़वा के थीम पर बने आदर्श मतदान केन्द्र
रायगढ़ शहर के सत्तीगुड़ी चौक में चुनई मड़वा के थीम पर तैयार किए गया है। मतदान केन्द्रों से मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर आकर्षण व उत्साह बना रहता है।मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराया गया है।। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए पेयजल, ओआरएस सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है।