Raigarh: दादी जी को लगाई मेहंदी, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

रायगढ़ November 28, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news

 

रायगढ,, दादी समिति के दो दिवसीय मंगसिर उत्सव के प्रथम दिवस में दादी को श्रृंगार कर पूरी श्रद्धा उत्साह के साथ मेहंदी लगाई गई।अध्यक्ष दर्पना सिंघल ने बताया कि आज विशेष रूप से सजे दादी मंदिर में उत्साह व पूरी श्रद्धा के साथ पारम्परिक परिधानों में दादी का अलौकिक श्रृंगार किया गया और उनके अलौकिक दिव्य रूप के दर्शन के लिये श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा । समिति की सभी सदस्यों ने दादी जी को मेहंदी लगाई तत्पश्चात दादी समिति से जुड़ी गायिका रचिता अग्रवाल के समधुर भजनों से समिति की सदस्याएं झूमती रही ।

आज शनिवार 29 नवम्बर को को दादी मंदिर में दोपहर 3 बजे से प्रसिध्द भजन गायिका सुरभि बिजुरिका द्वारा भजन व मंगलपाठ किया जाएगा साथ ही गजरा चुनरी उत्सव के साथ दादी जी को छपन भोग लगाया जाएगा व महाआरती कर भक्तों व श्रद्धालुओ में दादी प्रसाद वितरण होगा समिति की कोषाध्यक्ष अनिता नरेडी ने नागरिकों व दादीभक्तो से दादी मंदिर पहुचकर दादी जी के अलौकिक रूप के दर्शन व पूजन कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।श्रद्धालुओ के बैठने की समिति ने विशेष ब्यवस्था की है।

खबर शेयर करें: