रायगढ़/तमनार: करंट से हाथी की मौत: अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी, वन विभाग की सख्त कार्रवाई जारी
रायगढ़/तमनार: करंट से हाथी की मौत: अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी, वन विभाग की सख्त कार्रवाई जारी
रायगढ़: तमनार वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत के मामले में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
-
ग्राम नूनदरहा: लक्ष्मीराम पिता भगतराम, रामप्रसाद पिता दया, मोहन पिता पालिस राम
-
ग्राम केराखोल: महावीर पिता मालिकराम, घसियाराम पिता लछन यादव
पहले गिरफ्तार आरोपियों में बसंत राठिया, वीर सिंह मांझी, रामनाथ राठिया, देवनारायण राठिया और जयलाल मांझी शामिल थे।
घटना का कारण
प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आरोपियों ने खेत की मेड़ पर जंगली सूअर के शिकार के लिए बिजली का करंट प्रवाहित तार बिछाया था। इसी करंट में फंसकर हाथी की मौत हो गई।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।