अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ November 24, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई

अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खरसिया और भूपदेवपुर थाना की संयुक्त टीम ने ग्राम जबलपुर और ग्राम झिटीपाली में औचक दबिश देकर तीन स्थानों पर कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री और भट्ठी संचालित होने के मामले पकड़े।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि—

  • देवलाल डनसेना, ग्राम जबलपुर, नदी किनारे जंगल में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहा था।

  • दुखनी बाई राठिया, ग्राम झिटीपाली, अपने बाड़ी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही थी।

  • तेजराम राठिया, ग्राम जबलपुर, खेत किनारे बनी झोपड़ी से महुआ शराब बेच रहा था।

सूचना के आधार पर तीनों स्थानों पर एक साथ रेड की गई। मौके पर अवैध शराब की बिक्री चलती पाई गई और सभी स्थानों पर महुआ पास तथा अवैध महुआ भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई में बरामदगी

1. देवलाल डनसेना (53), ग्राम जबलपुर

  • 25 लीटर कच्ची महुआ शराब

  • कीमत: लगभग ₹2,500

2. दुखनी बाई राठिया (46), ग्राम झिटीपाली

  • 15 लीटर कच्ची महुआ शराब

  • कीमत: लगभग ₹1,500

3. तेजराम राठिया (67), ग्राम जबलपुर

  • 10 लीटर कच्ची महुआ शराब

  • कीमत: लगभग ₹1,000

पुलिस टीम की भूमिका

अभियान में थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रदीप गहलोत, जगदीश नायक, सत्यम पटेल, सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, कोमल तिवारी, गोवर्धन सिदार, राजकुमार उरांव, महिला आरक्षक गौरी सिदार, कलिस्ता कुजूर, तथा खरसिया थाना के उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक अनूप मिंज और योगेश साहू शामिल रहे।

खबर शेयर करें: