Raigarh News: “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ May 10, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News: “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

रायगढ़, 10 मई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शनिवार को छाल पुलिस, थाना पूंजीपथरा पुलिस और आज रविवार को पुलिस चौकी जोबी की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के परिवहन, निर्माण और बिक्री में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल 52 लीटर अवैध महुआ शराब, शराब निर्माण उपकरण, बिक्री रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

 जोबी पुलिस ने खेत में अवैध महुआ शराब भट्ठी पर की कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार

पुलिस चौकी जोबी की टीम द्वारा आज दिनांक 10 मई 2026 को चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में मिनगादादर खार क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने खेत में महुआ पेड़ के नीचे भट्ठी लगाकर शराब निर्माण और बिक्री करते पाए गए। मौके से आरोपी राजेश्वर कुमार मझवार पिता लीलाम्बर, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब, कीमत 3000 रुपये, तथा बिक्री रकम 1000 रुपये जब्त की गई। वहीं आरोपी रतिया राम मझवार पिता लीलाम्बर, उम्र 26 वर्ष के कब्जे से शराब निर्माण में प्रयुक्त सिल्वर बर्तन, कड़ाही एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और निवासी गोनापारा, जोबी के हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध चौकी जोबी, थाना खरसिया में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 पूंजीपथरा पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, 30 लीटर महुआ शराब जप्त

थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को स्केनिया फैक्ट्री के पीछे घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल में सामान लादकर आता दिखाई दिया। रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रवि उरांव पिता परखीत उरांव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम देलारी बताया। जांच में मोटरसाइकिल में रखी प्लास्टिक बोरी के अंदर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 3000 रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AX2001, कीमत लगभग 40 हजार रुपये भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 छाल पुलिस ने हाटी बजारपारा में अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा

कल दिनांक 09 मई 2026 को थाना छाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हाटी बाजारपारा बिजली सब स्टेशन रोड से एक व्यक्ति अपने मटन दुकान की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी आसिफ खान पिता स्वर्गीय अजीज खान, उम्र 57 वर्ष, निवासी बाजारपारा हाटी, थाना छाल को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक सफेद झोले में रखी 07 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1400 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना छाल में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्री और आरक्षक राजेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“ऑपरेशन_आघात के तहत जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त तत्वों पर रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।”

खबर शेयर करें: