रायगढ़

Raigarh: नए साल के उपलक्ष पर किरोड़ीमल कॉलोनी में अखंड रामायण पाठ, क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार 24 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन ये 25वॉ वर्ष

 

रायगढ़ 30 दिसंबर : नगर में नए साल के उपलक्ष पर जगह-जगह कुछ न कुछ आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली के पीछे किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है जो 31 दिसंबर मंगलवार को प्रारंभ होगा और 1 जनवरी बुधवार तक चलेगा। विगत 24 वर्षों से लगातार हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। क्षेत्र वासियों द्वारा इसकी भव्य तैयारियां की जाती है। किरोड़ीमल कॉलोनी में पीपल पेड़ के नीचे स्थित हनुमान मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। क्षेत्र वासियों द्वारा कुछ न कुछ आयोजन यहाँ किया जाता है। 31 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे रामायण पाठ प्रारंभ होगा एवं 1 जनवरी की दोपहर तक चलेगा 24 घंटे के इस रामायण पाठ के लिए भव्य पंडाल एवं तैयारी की गई है। किरोड़ीमल कॉलोनी के निवासियों ने शहर वासियों को इस रामायण पाठ में शामिल होकर पुण्य के भागी बने की अपील की।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button