Raigarh News: डंपर की टक्कर से दो युवकों मौके पर ही मौत, चालक फरार

रायगढ़ January 8, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: डंपर की टक्कर से दो युवकों मौके पर ही मौत, चालक फरार

Raigarh News: डंपर की टक्कर से दो युवकों मौके पर ही मौत, चालक फरार

रायगढ़ टॉप न्यूज 08 जनवरी। गेरवानी रोड पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब नलवा प्लांट के पास पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गेरवानी से पूंजीपथरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ठीक उसी समय सामने से एक अन्य वाहन के अचानक आ जाने से उनकी बाइक संतुलन खो बैठी और वे डंपर की चपेट में आ गए। डंपर के पहियों के नीचे दबने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों औरंगाबाद के रहने वाले थे और आसपास के किसी प्लांट में काम करते थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार डंपर चालक की तलाश और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच करने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: