रायगढ़

Raigarh News: ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबने से मौत, खेत जुताई समय हुआ हादसा, घरघोड़ा थाना क्षेत्र नवागढ़ गांव की घटना

रायगढ़ टॉप न्यूज 30 दिसंबर। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में में खेत की जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई है। जानकारी अनुसार नवागढ़ निवासी गजानंद निषाद पिता दिलीप निषाद उम्र 30 जो ट्रेक्टर ड्राइवरी का काम करता है आज सुबह लगभग 10 बजे ट्रेक्टर लेकर अपने खेत को जोतने गया था। खेत में कीचड़ ज़्यदा होने के कारण जोतने के समय ट्रेक्टर कीचड़ में फंस गया था। गजानंद लगभग 11 बजे फँसे ट्रेक्टर को निकालने कि कोशिश कर रहा था उसी समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गजानंद के ऊपर पलट गई। जिससे गजानंद बुरी तरह घायल हो गया।

घटना कि जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत कि तरफ दौड़ गये और गजानंद को निकालने कि कोशिश किये. गजानंद को निकालने के बाद घायल को हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल पहुँचने के बाद डाक्टर ने गजानंद को मृत घोषित कर दिया। घरघोड़ा पुलिस को सुचना दे दी गई है पुलिस शव पंचनामा सहित आगे कि कार्यवाही में जुट गई है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button