Raigarh News: रायगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; पत्नी और बेटी का झोपड़ी में मिला शव, फांसी के फंदे से लटका मिला पति, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ January 10, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; पत्नी और बेटी का झोपड़ी में मिला शव, फांसी के फंदे से लटका मिला पति, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: रायगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; पत्नी और बेटी का झोपड़ी में मिला शव, फांसी के फंदे से लटका मिला पति, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मां और बेटी के शव जले हुए मिले हैं। वहीं, एक शख्स फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कमतरा गांव में एक ही परिवार के तीनों लोगों की लाश मिली है। मां और बेटी का झोपड़ी में जला हुआ शव मिला। वहीं, एक शख्स संतोष कुमार फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कमतरा गांव में शुक्रवार की सुबह तीन लोगों की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। इस पूरी घटना में सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि जिस घर में मां और बेटी की जली हुई लाश मिली है, वह घर पूरी तरह आग में जल चुका था और घर के पास ही एक पेड़ में युवक की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली है। ग्रामीणों के अनुसार यह पूरा मामला हत्या के बाद आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरी घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह जब पुलिस गांव पहुंची, तब घर पूरी तरह जला हुआ था। घर में चांदनी गुप्ता और उसकी बेटी आकांक्षा गुप्ता की जली हुई लाश बरामद की गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने तीन लोगों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा देर शाम तक हो जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो लोगों की जली हुई लाश तथा एक का लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है।

खबर शेयर करें: