रायगढ़

Raigarh News: गांजा तस्करी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 7 किलो गांजा और दुपहिया जब्त, आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

रायगढ़ 23 नवंबर, 2024 । रायगढ़ जिले में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत कल 22 नवंबर को तीन अलग-अलग मामलों में 7 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 82,000 है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि राजापारा राजमहल के पास एक व्यक्ति लाल रंग की प्लेजर स्कूटी (क्रमांक सीजी 13 यूबी 6834) में गांजा बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर 40 वर्षीय आरोपी अजमत खान को पकड़ा। स्कूटी की डिक्की से दो पैकेट में 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्कूटी रविशंकर देवांगन की है और दोनों ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। गांजा की डिलीवर करने जा रहा था कि रास्ते में स्कुटी खराब हो गई थी, पुलिस ने रविशंकर को भी चांदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी- (1) अजमत खान पिता युनुस खान उम्र 40 वर्ष निवासी राजापारा रायगढ़ (2) रविशंकर देवांगन पिता स्व गंगाजय देवांगन उम्र 49 वर्ष निवासी पैलेस रोड कोष्टापारा रायगढ़ के कब्जे से 2 किलो गांजा (कीमत ₹20,000), स्कूटी CG 13 UB 6834 (कीमत ₹10,000), और एक मोबाइल फोन (कीमत ₹1,000) जब्त किया गया। कोतवाली थाने में आरोपियों पर धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में एसआई ऐनु देवांगन, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, मुरली मनोहर पटेल, और अजय साय शामिल थे।

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने छातामुडा बाईपास चौक के पास संदिग्ध अजय यादव को पकड़ा। युवक के पास से कपड़े के थैले में 2 किलो गांजा (कीमत ₹24,000) बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, एएसआई राजेंद्र सिंह पटेल, नरेंद्र सिदार, और आरक्षक तरुण महिलाने, सुशील यादव, जितेश चौहान और कामता चौहान शामिल थे। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

 



















छाल पुलिस की कार्रवाई
कल शाम थाना छाल प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लामीखार डिही चौक पर एक व्यक्ति गंज रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है, मुखबिर सूचना पर छाल पुलिस ने दबिश दी। वहां 32 वर्षीय आरोपी वेदप्रकाश यादव उर्फ बिट्टू को 3 किलो 163 ग्राम गांजा (कीमत ₹38,000) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गांजा को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में एएसआई उदय सिंह सिदार, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेन्द्र पाल जगत और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराधियों को कड़ा संदेश है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button